टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 19 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर, कर्मियों को मिलेगा आधा वेतन
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार, 19 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर रहेगा। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है। सर्कुलर के अनुसार, इस दिन कर्मियों को आधा वेतन प्रबंधन देगा, जबकि शेष आधा वेतन उनकी छुट्टी से समायोजित किया जाएगा।
प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिया है कि ब्लॉक क्लोजर के एक दिन पहले और एक दिन बाद कर्मियों को छुट्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
