May 15, 2026

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 85.20 प्रतिशत छात्र हुए पास

IMG-20260513-WA0070

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. अब विद्यार्थी कॉलेज एडमिशन, प्रोफेशनल कोर्स और अपने करियर की अगली तैयारी में जुट गए हैं. सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी दर्ज किया गया है. पिछले साल की तुलना में इसमें 3.19 प्रतिशत की गिरावट आई है. बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा के बाद कॉपियों की जांच और डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए.छात्राओं ने फिर दिखाई शानदार सफलताइस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बढ़त कायम रखी है. बोर्ड के अनुसार लड़कियां लड़कों से 6.73 प्रतिशत आगे रहीं. लगातार कई वर्षों से छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं और इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिला.रिजल्ट जारी होने के बाद कई स्कूलों में खुशी का माहौल रहा. अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्राओं की मेहनत और अनुशासन की सराहना की. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित अध्ययन और बेहतर अकादमिक फोकस के कारण छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं.थिरुवनंतपुरम रीजन रहा सबसे आगेरीजन वाइज प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम सबसे आगे रहा. यहां का पास प्रतिशत 95.62 फीसदी दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है. वहीं प्रयागराज रीजन का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जहां पास प्रतिशत 72.43 फीसदी दर्ज हुआ. दिल्ली रीजन की बात करें तो दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 92.34 फीसदी, दिल्ली ईस्ट का 91.73 फीसदी और कुल दिल्ली रीजन का औसत पास प्रतिशत 91.97 फीसदी रहा. इन आंकड़ों ने अलग-अलग क्षेत्रों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर दिखाया.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्टछात्र अपना रिजल्ट

CBSE Results Portal और CBSE Official Website पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी. सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई दे जाएगी.बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे कॉलेज एडमिशन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता पड़ेगी.