मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा पितृपक्ष में गौ सेवा आयोजित
सर्च न्यूज , सच के साथ : जमशेदपुर : “गौ माता की सेवा करना हमारा सबसे बड़ा धर्म है और मानव जीवन का एक महान कर्तव्य भी है।हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान गाय को भोजन अर्पित करने से न केवल गाय का पोषण होता है, बल्कि आध्यात्मिक जगत में यह सेवा हमारे पूर्वजों तक पहुँच उनकी आत्मा तृप्त करती है और साथ ही हमें उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है |इसी उद्देश्य को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा शनिवार संध्या 4:00 बजे टाटानगर गौशाला, जुगसलाई में सामूहिक गौ सेवा का आयोजन किया गया ।शाखा के सदस्यों ने गौ माता को
गुड , चौकर, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां इत्यादि खिलाकर गौ सेव किया ।
