May 15, 2026

Manipal college Blood Donation Camp:मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Screenshot_20260515_210105_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) में आज, 15 मई 2026 को एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज के आउटरीच विभाग (Outreach Department) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों, एसोसिएट डीन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।भारी उत्साह: मेडिकल कॉलेज के छात्रों, डॉक्टरों, टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लोगों ने भी इस नेक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान डोनर्स की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। सभी रक्तदाताओं की पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच (जैसे हीमोग्लोबिन और वजन) की गई, जिसके बाद ही डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित रक्तदान कराया गया।

सहयोग: इस रक्तदान अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय ब्लड बैंक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम का विशेष सहयोग रहा

उद्देश्य: गर्मियों के मौसम में अक्सर होने वाली रक्त की कमी को दूर करना और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए जीवन रक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कॉलेज प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के इस निस्वार्थ योगदान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।