March 29, 2026

एमजीएम में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

IMG-20250820-WA0076
 सर्च न्यूज,सच के साथ :जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के उपरांत अधीक्षक एवं उपाधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सीय सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं एवं विभिन्न वार्ड तथा पूरे अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में आनेवाले मरीजों को समय पर पंजीकरण एवं प्राथमिक जांच की सुविधा मिले. ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाए. प्रतिदिन आनेवाले मरीजों की संख्या को देखते हुए दवा का स्टॉक उचित मात्रा में रहे, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्ंकैन सुनिश्चित की जाए तथा आपातकालीन वार्ड में क्रिटिकल केयर की व्यवस्था मजबूत हो. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की. उन्होंने अस्पताल में मिलनेवाली उपचार सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता व मूलभूत सुविधा आदि की जानकारी ली. मरीजों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी उपायुक्त के समक्ष रखे. उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई और बेडशीट बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए.

You may have missed