March 28, 2026

पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में धनबाद जिला रहा प्रथम, राज्य स्तरीय कार्यशाला में मिला सम्मान

dhanbad

रांची। पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 के तहत रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में धनबाद जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर की उपस्थिति में धनबाद जिले को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह सफलता जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और समर्पित कर्मियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जनभागीदारी और सतत विकास के लिए किए गए कार्यों को इस उपलब्धि का आधार माना गया है।

hemkund-public-school

धनबाद की इस उपलब्धि ने पूरे राज्य में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

You may have missed