झारखंड की दीदियाँ बन रही आत्मनिर्भर, करणपुरा में सखी मंडल द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का हुआ निरीक्षण
गाँडेय विधानसभा क्षेत्र के करणपुरा पंचायत में सखी मंडल की महिलाओं द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया गया। यह केंद्र झारखंड सरकार की अबुआ सरकार योजना के अंतर्गत संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
यह पहल महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी दीदियों के कार्य की सराहना की और आगे हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
