पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में धनबाद जिला रहा प्रथम, राज्य स्तरीय कार्यशाला में मिला सम्मान
रांची। पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 के तहत रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में धनबाद जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर की उपस्थिति में धनबाद जिले को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
धनबाद की इस उपलब्धि ने पूरे राज्य में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
