March 29, 2026

दिव्यांग मोती राम को मिल सकती है बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने की पहल

IMG-20250730-WA0054

जादूगोड़ा | जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के ईंटभट्टा निवासी मोती राम जन्म से ही दिव्यांग हैं और हाथों के सहारे चलने को मजबूर हैं।

उन्हें पूर्व में सरकार से ट्राईसाइकिल तो मिली, लेकिन हाथों में ताकत नहीं होने के कारण उसका उपयोग करना संभव नहीं हो पाया।उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल स्वयं उनसे मिलने पहुंचे।

hemkund-public-school

मोती राम ने कई बार बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला।मामले की गंभीरता को समझते हुए पूर्व पार्षद मंडल ने रांची स्थित दिव्यांगजन सहायता संस्था से संपर्क किया और सभी आवश्यक दस्तावेज उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे।

संस्था ने जल्द ही बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।इस दौरान समाजसेवी हेमंत बेहरा भी मौजूद थे।

You may have missed