सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के मसीहा बने किशन गुप्ता, प्रशासन ने किया सम्मानित
पोटका | समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पोटका निवासी किशन गुप्ता को बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त करण सारथी और एसपी पीयूष पांडे ने उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान सौंपा।किशन गुप्ता को यह सम्मान सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए दिया गया है। उन्होंने अब तक 30 से अधिक गंभीर रूप से घायलों को समय रहते चिकित्सा सुविधा दिलाकर उनकी जान बचाई है।
