ईरान का Amazon पर हमला: बहरीन के डेटा सेंटर को निशाना, अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी
सर्च न्यूज: सच के साथ: ईरान ने अमेरिकी कंपनी Amazon पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने बहरीन में अमेजन के डेटा सेंटर पर हमला किया, जिससे आग लग गई और नुकसान हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन के गृह मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि की है। ईरान के एक हमले के बाद बहरीन में Amazon का क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने कंपनी की सुविधा केंद्र पर लगी आग को बुझाया ।ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक दिन पहले ही अमेरिका को चेतावनी दी थी कि वो मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) और एपल (Apple) को निशाना बनाएंगे। ईरान ने अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी दी थी। मंत्रालय ने तत्काल यह जानकारी नहीं दी थी कि इसमें कौन सी कंपनी शामिल थी, कोई हताहत हुआ या नहीं और नुकसान किस हद तक हुआ है। IRGC ने अमेरिका को मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर टारगेटेड हमलों में अब आगे ईरानी नेताओं को मारा गया तो 1 अप्रैल से खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने IRGC की धमकी के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की थी। इस मीटिंग में ट्रंप से एक पत्रकार ने अमेरिकी कंपनियों पर ईरानी हमले की चेतावनी के बारे में भी पूछा था।

