May 24, 2026

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर उठाए गए कदमों की समीक्षा की , CCS मीटिंग प्रधामनंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न ।

IMG-20260402-WA0000

सर्च न्यूज: सच के साथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कृषि, उर्वरक, शिपिंग, विमानन, लॉजिस्टिक्स और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए उपायों पर चर्चा की गई। सरकार ने एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति में विविधता लाने, ईंधन शुल्क में कमी और बिजली क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं lप्रधानमंत्री ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर रखने और जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं ताकि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ निरंतर निगरानी और बातचीत की जा सके। उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यूरिया उत्पादन बनाए रखने और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के साथ समन्वय करने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं l