एक्सपो में मिले रिस्पांस से उद्यमी खुश, 400 करोड़ का व्यवसाय
आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में चार दिनों तक चला ‘इंडोमैक’, रविवार को हुआ समापन
जमशेदपुर : आदित्यपुर के ऑटो कलस्टर में चार दिनों तक चलनेवाले बीटूबी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो ‘इंडोमैक’ का समापन रविवार को हो गया. एक्सपो मे मिले रिस्पांस से इंडोमैक एवं यहां आई कंपनी भी काफी खुश है. यहां काफी संख्या मे उद्यमियों ने मशीनों की बुकिंग कराई. एक अनुमान के अनुसार लगभग 400 करोड़ का व्ययसाय प्रदर्शनी के माध्यम से हुआ.
इंडोमेक की टीम ने ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग की प्रशंसा खासकर एस एन ठाकुर के योगदान को सराहा. कहा कि उनके सह योग से ही यह एक्सपो सफल हो पाया. एक्सपो के अंतिम दिन रविवार को भी काफी संख्या मे उद्यमियों ने मशीनें बुकिंग करायी. उन्होंने कहा कि इस एक्सपो मे शिरकत कर रहे देश एवं विदेश के विभिन्न भागों से आये हुए कंपनियों के प्रतिनिधि काफी खुश नजर आए.

