June 23, 2026

न्यूवोको सीमेंट यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील शुक्ल का निधन

IMG-20260208-WA0012

जमशेदपुर : मजदूर नेता और न्यूवोको सीमेंट मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल का आज टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. स्वर्गीय शुक्ल 59 वर्ष के थे. वे पूर्व में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर भी रह चुके हैं. इसके अलावे प्रदेश इंटक के भी कार्यसमिति सदस्य थे. सुनील कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार कल, सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे स्वर्णरेखा घाट पर किया जायेगा. उनके एक पुत्र आकाश और पुत्री सुप्रिया हैं और दोनों शादी शुदा हैं. स्व. सुनील राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल के अनुज हैं. सुनील कुमार शुक्ल के निधन पर मजदूर यूनियनों में और न्यूवोको सीमेंट प्लांट में शोक की लहर है. इंटक के प्रदेश अध्यक्ष और न्यूवोको मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है एक कुशल और लोकप्रिय मजदूर नेता आज हमसे अलग हो गया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है.

You may have missed