Golmuri Firing Case:जमशेदपुर गोलमुरी फायरिंग केस: एसएसपी पीयूष पांडे की बड़ी कार्रवाई, 4 शूटर अवैध पिस्तौल और कारतूस संग धरे गए
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे ने बताया कि ये घटनाएं 26 और 27 मई की रात को हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस जांच के अनुसार, अपराधियों ने गोलमुरी इलाके में रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पहली घटना नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पीछे हुई थी, जबकि दूसरी घटना एक स्थानीय व्यक्ति के घर के बाहर हुई जहां अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुरानी दुश्मनी और बदला लेने की भावना से वारदात की योजना बना रहे थे।
