March 29, 2026

14 वी JPSC परीक्षा के लिए सरकार गंभीर, सभी विभागों से मांगी रिक्त पदों की सूची, आवश्यक प्रक्रिया आरंभ

IMG-20250801-WA0111

सर्च न्यूज , सच के साथ : रांची : 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए झारखंड सरकार ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू की है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की मांग की है और जल्द से जल्द रिक्तियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस बार रिक्तियों की संख्या लगभग 200 होने की संभावना है, जो पिछली 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा की तुलना में कम है, जिसमें 342 रिक्तियां थीं।

परीक्षा प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:

hemkund-public-school

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • व्यक्तित्व परीक्षण

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, राज्य सूचना सेवा और अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा। उम्मीद है कि परीक्षा प्रक्रिया वर्ष 2025 के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

You may have missed