14 वी JPSC परीक्षा के लिए सरकार गंभीर, सभी विभागों से मांगी रिक्त पदों की सूची, आवश्यक प्रक्रिया आरंभ
सर्च न्यूज , सच के साथ : रांची : 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए झारखंड सरकार ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू की है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की मांग की है और जल्द से जल्द रिक्तियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस बार रिक्तियों की संख्या लगभग 200 होने की संभावना है, जो पिछली 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा की तुलना में कम है, जिसमें 342 रिक्तियां थीं।
