March 29, 2026

ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक सच्चाइयों से कराया रूबरू

IMG-20251215-WA0005

● मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास ‘गौदान’ पर आधारित नाटक का मंचन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास ‘गौदान’ पर आधारित नाटक का मंचन माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया. इस नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक सच्चाइयों से रूबरू कराया. नाटक में किसान जीवन की पीड़ा, शोषण, पारिवारिक संघर्ष और मानवीय मूल्यों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया.
नाटक के मुख्य पात्र होरी की भूमिका में राकेश पलाई ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. उनकी पत्नी धनिया के रूप में रिंकी जयसवाल ने एक मजबूत ग्रामीण महिला का चरित्र बखूबी निभाया. अन्य कलाकारों में रितेश प्रधान ने दातादीन (गांव के पंडित), रौनक रौशन ने गोबर, केया महतो ने झुनिया, हरनीत बावा ने सोना, आशीष महतो ने भोला, राहुल सोरेन ने हीरा तथा रितिन कुमार ने सोभा की भूमिकाएं निभाईं.
नाटक के संवाद, मंच सज्जा और पात्रों की प्रस्तुति ने प्रेमचंद के साहित्य की आत्मा को जीवंत कर दिया. दर्शक दीर्घा में उपस्थित साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.

You may have missed