स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा , 10 हज़ार नई नौकरिया
सर्च न्यूज़ रांची : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग में 10 हजार पदों पर नई नियुक्तियां की जायेगी. इनमें चिकित्सकों के अलावा तकनीकी व गैर तकनीकी कर्मियों के पद सम्मिलित है. राज्य में किडनी और न्यूरो के इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल खोले जायेंगे. स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी ने मंगलवार को नामकूम स्थित एनआरएचएम सभागार बिशेषज्ञ चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की.
कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य के 9 जिलों में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई. साथ ही एनआरएचएम कैंपस में आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन भी किया किया. जिसमें बीपी, शुगर, आंख जांच, दवा वितरण, आयुष्मान भारत और आभा कार्ड निर्माण जैसी सुविधाएं दी जा रही है. इस अचसर पर अपर मुख्यसचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि एक मिशन है. ताकि राज्य के हर कोने में बिशेषज्ञता पहुंचे और सदर अस्पतालों में निजी अस्पतालों जैसी सुविधायें मिले
