March 29, 2026

Heavy Rain : झारखंड में मानसून सक्रिय‚ 13 जिलों में अलर्ट

Oplus_16908288

Oplus_16908288

सर्च न्यूज़ सच के साथ : झारखंड में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 24 जुलाई 2025 से राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के

13 से अधिक जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

hemkund-public-school

24 जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है, जिसमें आम जनता से खुले स्थानों से बचने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।

25 जुलाई को मौसम और भी उग्र होने के आसार हैं। इस दिन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बहुत भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में येलो अलर्ट रहेगा, जहाँ मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

26 जुलाई को भी प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में स्थिति गंभीर रहने की संभावना है। रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका है।

27 जुलाई को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के तहत ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि

28 जुलाई तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। किसानों, ग्रामीण निवासियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को चेताया गया है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से बचें, जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।राज्य में अब तक का वर्षा डेटा भी अहम है।

1 जून से अब तक झारखंड में कुल 647.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बुधवार को सबसे ज्यादा वर्षा बोकारो में 11 मिमी और रांची में 5 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ सहित कई जिलों में देर रात अच्छी बारिश देखने को मिली।

You may have missed