Saraikela Fire Incident : कांड्रा में कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
सर्च न्यूज़ सच के साथ : सरायकेला – सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना मेन रोड स्थित अशोक गुप्ता की बिल्डिंग में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड्रा हाट बाजार के दुकानदारों ने दुकान की तरफ से जोरदार आवाज सुनी. इसके तुरंत बाद दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई.
