March 29, 2026

हेमंत-कल्पना ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

IMG-20260208-WA0003

समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की

hemkund-public-school

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रजरप्पा पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की. मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा. मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.

You may have missed