‘इंडोमैक’ में उमड़ रही भीड़, तीन राज्यों के उद्यमी हो रहे शामिल
आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में 8 तक चलेगी औद्योगिक प्रदर्शनी, लोगों के लिये प्रवेश नि:शुल्क
जमशेदपुर : आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में चल रहे औद्योगिक प्रदर्शनी ‘इंडोमैक-बीटूबी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो’ को उद्यमियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ज्ञात हो कि यह एक्सपो इंडोमैक बिजनेस सोल्यूशन्स द्वारा ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से पांचवी बार इसका आयोजन किया जा रहा है. इससे न केवल जमशेदपुर अद्योगिक क्षेत्र बल्कि झारखंड, बंगाल एवं ओडि़शा से भी उद्यमी यहां आ रहे हैं. इंडोमैक टीम ने कहा कि इस मेगा एक्सपो में देशभर से 200 से अधिक प्रतिष्ठित प्रदर्शक भाग ले रहे हैं.
इस एक्सपो में 900 से अधिक ब्रांड्स, 700 से अधिक लाइव मशीनरी और 18,000 से अधिक पैन इंडिया विजिटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह पूर्वी भारत का सबसे प्रमुख औद्योगिक मंच बन गया है. आयोजकों ने सभी उद्योगपतियों, एमएसएमई यूनिट्स, इंजीनियरों, फैब्रिकेटर्स एवं उद्योग विशेषज्ञों से इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी में शामिल होकर नवीनतम तकनीक और व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है. यह प्रदर्शनी प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश के साथ आयोजित हो रही है.

