दूरस्थ क्षेत्रों में सुनवाई की पहल: बहरागोड़ा व घाटशिला में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित
पूर्वी सिंहभूम – प्रखंड स्तर पर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के तहत आज बहरागोड़ा और घाटशिला में बीडीओ ने आम जनता की समस्याएं सुनीं।
प्रशासन की इस पहल को लोगों की आवाज़ तक सीधी पहुंच के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल हो सकेंगी।
