March 13, 2026

इरफान ने साईकल चलाकर दिया ‘स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी’ का संदेश

IMG-20260311-WA0008

● स्वास्थ्य बजट प्रस्तुत करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी

रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज स्वास्थ्य बजट पेश करने के लिए साईकल से विधानसभा पहुंचे. विधानसभा जाने के पूर्व सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि “आज मैं राज्य की जनता के समक्ष स्वास्थ्य बजट प्रस्तुत करने जा रहा हूँ. इस बजट में जनता के हितों और उनके स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान और योजनाएँ शामिल की गई हैं, जो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने का काम करेंगी.
विधानसभा पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्री अंसारी ने कहा कि आज स्वास्थ्य बजट के दिन वे प्रतीकात्मक रूप से साइकिल चलाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि स्वास्थ्य हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. जनता के साथ-साथ सभी विधायकों से आग्रह किया कि मुझ पर विश्वास रखें. मैं राज्य की जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार काम करता रहूँगा.
साथ ही कहा कि राजनीति में मतभेद और बहस चलती रहती है. विपक्ष के साथी भाजपा की विधायक कई बार जात-पात और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भी समाज को बांटने की कोशिश करते है, लेकिन सबसे पहले हमारा शरीर और हमारा स्वास्थ्य है. अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तभी हम समाज और देश के लिए बेहतर काम कर पाएंगे. उन्होंने सभी से निवेदन किया कि अपने शरीर को समय दें, नियमित व्यायाम करें, साइकिल चलाएँ, एक्सरसाइज करें और स्वस्थ रहें. स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राज्य और उज्ज्वल भविष्य की नींव है.

You may have missed