Jac, ICSE & CBSE Toppers Honoured: जमशेदपुर में मेधा का सम्मान:जैक, CBSE और ICSE के जिला टॉपर्स को उपायुक्त ने किया सम्मानित
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा आज बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में जिले के उपायुक्त ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
