May 16, 2026

Jamshedpur NTTF: जमशेदपुर NTTF के 10 छात्रों का मारुति सुजुकी में चयन, मिला 5 लाख का सालाना पैकेज

Screenshot_20260516_215525_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान (NTTF), गोलमुरी (जमशेदपुर) के मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री ब्रांच के 10 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है

चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा ₹5 लाख प्रति वर्ष (5.0 LPA) का आकर्षक पैकेज दिया गया है इन सभी छात्रों की नियुक्ति मारुति सुजुकी के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित प्लांट में की जाएगी।

इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के प्रिंसिपल, उप-प्रिंसिपल और प्लेसमेंट अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता उनके यहां दी जा रही उद्योग-आधारित व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) तकनीकी शिक्षा और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

You may have missed