April 8, 2026

Jamshedpur BJP Sonari Mandal : कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा का दिन है स्थापना दिवस

Jamshedpur Potka Rakha Copper Colony Murder

Symbolic Photo.

भाजपा सोनारी मंडल का अटल चौक में कार्यक्रम आयजित

भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ. सोनारी राम मंदिर के अटल चौक पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने झंडोत्तोलन किया. साथ ही कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच लड्डू वितरण किया गया और ‘हर घर भाजपा का झंडा’ अभियान के तहत पार्टी के झंडों का वितरण भी किया गया. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है, जो उन्हें राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश देता है. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
इस मौके पर रीता सिंह, अखिलेश सिंह, नारायण प्रसाद, सत्येंद्र यादव, कृष्णा यादव, अजय रजक, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, बिराज डे, लालू यादव, सरिता लाल, शोभा देवी, राहुल भट्टाचार्य, दीपक घोष, दीपक सिंह, शंकर सिंह, विजय, संजय रजक, रासबिहारी प्रसाद, रवि, काजल मुखर्जी, भोला साहू, सुमित कुमार, संत, उमेश आदि मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed