जमशेदपुर : पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च, बिस्टुपुर में प्रथम मसीही विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. उक्त सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न जिलों के मसीही अविवाहित युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त वैवाहिक जीवन साथी का परिचय एवं चयन का अवसर प्रदान करना है. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग एवं खूंटी जिलों से बड़ी संख्या में अविवाहित युवक-युवतियां अपने माता-पिता एवं पास्टर के साथ भाग लेंगे. जमशेदपुर में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिससे मसीही समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुल्क प्रति प्रतिभागी 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें तीन व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था शामिल है. अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 200 रुपये भोजन शुल्क रखा गया है. पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल शाम 9 बजे तक निर्धारित की गई है. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप के मुख्य संरक्षक भाई सरवन दास के साथ पास्टर जेनिफर, पास्टर नोएल, पास्टर जेकब, पास्टर रेजिमोहन, पास्टर मधुसूदन, पास्टर बिभू, पास्टर अभिषेक, भाई अमित, भाई अरविंद, भाई जोएल, भाई टिमोथी एवं भाई धीरेन सहित कई सदस्य सक्रिय हैं.