जमशेदपुर : जुस्को स्कूल, कदमा के कुड़ी मोहंती ऑडिटोरियम में श्रमिक दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सहायक कर्मियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के दौरान सहायक कर्मियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विद्यालय की प्रधानाचार्या झुमझुमी नंदी ने सभी सहायक कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की. इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य आनंदिता रॉय, कोऑर्डिनेटर कमर अली, सीमा तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन साईं, लक्ष्मी, शाजिया, सोमनाथ और उज्जवल के मार्गदर्शन में किया गया.