June 16, 2026

Jamshedpur DBMS College Of Education Me Mehnat Ki Mahima : ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मना मई दिवस

IMG-20260501-WA0014

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कॉलेज सभागार में “मेहनत की महिमा” शीर्षक अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो संस्थान के सहायक कर्मचारियों, जिनमें देखभाल करनेवाले एवं सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं, को समर्पित था. आयोजन में सोनम कुमारी, रश्मि कुमारी एवं अंजलि कुमारी द्वारा कविता पाठ के साथ-साथ समूह नृत्य, डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति तथा रैंप वॉक ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया. सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया. आभार स्वरूप सुजाता चंद, जूली दीप, बंदना मुखी, पी. सुनीता, प्रिया मुखी, परमीला बालमहंता, टी. बाबू राव, आनंद कुमार मुखी, अशोक पात्रो, राम बारिक, अरुण कुमार, भीम सागर, मालती कुमारी तथा मृत्युंजय सिंह को उपहार भेंट किए गए.
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल के मार्गदर्शन में किया गया. साथ ही, कॉलेज प्रबंधन के कोषाध्यक्ष एस. धर्मराजन तथा प्रिया धर्मराजन ने सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया. अध्यक्ष डॉ. बी.चन्द्रशेखर ने कहा कि स स्कूल प्रबंधन इन सहयोगियों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा. धन्यवाद ज्ञापन अमृता कुमारी ने किया.

You may have missed