April 10, 2026

Jamshedpur Karim City College Me Satrang : विद्यार्थियों के नृत्य-गीत ने माहौल को बनाया संगीतमय

IMG-20260409-WA0019

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग शुरु, प्रथम दिन का थीम ‘अदाकारी’

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज (केसीसी) की संस्था ‘स्पार्क’ द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव ‘सतरंग’ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एन. त्रिपाठी, नाट्यकर्मी मो. निजाम, स्पार्क के कोऑर्डिनेटर डॉ. यहिया इब्राहीम, संरक्षक शिवलाल सागर, संगीत शिक्षक पंकज झा, जितेश सहाय एवं अपूर्व डे ने किया. विभिन्न रंगों से स्पार्क पेंटिंग बनाकर महोत्सव की शुरुआत की गई. अनुषा दास ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि लक्ष्मी राम मुर्मू ने ‘सतरंग’ की रूपरेखा और संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.
आज पहले दिन का थीम ‘अदाकारी’ था, जिसके अंतर्गत ड्रामा, स्किट, मोनो एक्ट और माइम जैसे अभिनय आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. विभिन्न विषयों पर आधारित इन प्रस्तुतियों में कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन मो. निजाम और कुशाल गनेड़ीवाल ने किया. विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत स्पार्क की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी मुस्कान कुमारी के शास्त्रीय नृत्य से हुई. वहीं श्रुति तिवारी और अन्य कलाकारों ने अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया. कार्यक्रम का संचालन अनुषा दास एवं आरोही, जबकि एद्रीजा मल्लिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

hemkund-public-school

You may have missed