चांडिल के आदर्श कॉलोनी में पाला कीर्तन शुरु, शनिवार को होगा समापन
जमशेदपुर : श्री श्री हरि सभा कमिटी द्वारा चांडिल के आदर्श कॉलोनी, डैम रोड में तीन दिवसीय पाला कीर्तन का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. कार्यक्रम के पहले ही दिन स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. समाजसेवी राकेश वर्मा, भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, चांडिल प्रखंड पंचायत समिति के प्रमुख रामकृष्ण महतो तथा भाजपा जिला प्रवक्ता अखिल सिंह उद्घाटन किया. कीर्तन के दौरान सैकड़ों माताएं, बहनें और स्थानीय नागरिक भक्ति में लीन नजर आए. श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम-स्मरण के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भजनों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया. अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं. आयोजन समिति के अध्यक्ष सोमेन मोदक के नेतृत्व में बारेन पोद्दार, शेखर दास, बिनोद बड़ाल, भोला पंडित, बंकु सिंह, मोहन प्रामाणिक, निरंजन सेन, मनमन सेन, जगदीश पोद्दार, रोहित पोद्दार, मथुरा पोद्दार, लव पोद्दार, भिरगू पोद्दार एवं सोनू पोद्दार सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई.