April 3, 2026

Jamshedpur Mango Mayor Sudha Gupta Nirikshan : जल मीनार निर्माण में कई उपकरण जर्जर अवस्था मे, उठ रहे सवाल

IMG-20260403-WA0004

मानगो की मेयर ने बालीगुमा निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ पूरे परियोजना स्थल का गहन अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य कई स्थानों पर अब भी अधूरा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को नियमित जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है. इसके साथ ही, जल मीनार परिसर में उपयोग किए जा रहे कई उपकरण एवं सामग्री जर्जर अवस्था में पाए गए, जो न केवल कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं, बल्कि भविष्य में योजना की स्थायित्व पर भी असर डाल सकते हैं.
मेयर सुधा गुप्ता ने इन कमियों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया. कहा कि इस प्रकार की लापरवाही जनहित के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. सुधा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधूरे पाइपलाइन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा किया जाए तथा जर्जर एवं अनुपयोगी सामग्रियों को बदलकर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए. निर्देश दिया कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
मेयर ने यह भी कहा कि जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की बाधा आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करती है. इसलिए इस योजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है. चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य में ढिलाई या गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. सुधा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण योजना को तेजी के साथ पूर्ण कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की जाए, ताकि बालीगुमा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की सुविधा बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो सके.

hemkund-public-school

You may have missed