जमशेदपुर : उच्च न्यायालय, झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के शहरागमन पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई तथा पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अलावा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.