Jamshedpur Mango Parshad : मानगो में पार्षद जितेन्द्र साव हुए सम्मानित
जमशेदपुर : अभी हाल में हुए निकाय चुनाव में मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से निर्वाचित वैश्य एकता मंच, मानगो मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र साव को सामाजिक संगठन के सदस्यों ने सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह उनके मानगो संकोसाई स्थित एकता नगर वन स्थित आवास पर आयोजित किया गया
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी. कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत देव ने कहा कि जितेन्द्र साव की यह जीत उनके प्रारंभिक समय से ही समाज और क्षेत्र के लोगों के प्रति समर्पण और सेवा भाव का परिणाम है. संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जितेन्द्र साव अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे, साथ ही लोगों के बीच आपसी सौहार्द और बेहतर संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. कार्यक्रम में उत्तम कुमार गुप्ता, किशोर कुमार वर्मा, श्रीकांत देव, गोपाल प्रसाद जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

