March 27, 2026

Jamshedpur News : बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई के उपयोग पर मिला प्रशिक्षण

IMG-20260326-WA0001

भाजपा : साकची व बिष्टुपुर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

hemkund-public-school

जमशेदपुर : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बिस्टुपुर एवं साकची पश्चिम मंडल द्वारा संयुक्त रूप से गंडक रोड स्थित स्टील सिटी हाउस में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन हो गया. प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया. उन्होंने ‘भाजपा का इतिहास’ विषय पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी. दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 महत्वपूर्ण विषयों-भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठान, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई. प्रशिक्षण महा अभियान में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल किया गया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई.
महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर धरातल पर ले जाएं और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं. इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव एवं जटाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा तथा सोशल मीडिया संयोजक बिनोद कुमार सिंह ने भी विभिन्न विषयों पर सत्र को संबोधित किया. प्रशिक्षण वर्ग में साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय समेत मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.

You may have missed