March 29, 2026

जमशेदपुर-उड़ीसा मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य, हादसों का खतरा हर दिन बढ़ा

1000256396

जमशेदपुर से उड़ीसा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क अब यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन चुकी है। जुगसलाई के संकट सिंह पेट्रोल पंप से लेकर खासमहल गोलपहाड़ी मोड़ तक का सड़क मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे बरसात में और भी खतरनाक हो गए हैं।

पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे लोग फिसलकर गिर जाते हैं और वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।सैकड़ों लोग रोज लेते हैं जोखिमयह मार्ग रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही का केंद्र है, जिसमें फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, छात्र और आम लोग शामिल हैं।

hemkund-public-school

सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहन पलटने और हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।स्थानीय लोगों और नेताओं का आक्रोशस्थानीय निवासियों का कहना है कि वे हर दिन डर के साए में सफर करते हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता भारत सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि त्योहार नजदीक हैं और लोग रोज घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी चौंकाने वाली है।प्रशासनिक लापरवाही पर सवालसबसे हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं। रेलवे अधिकारियों के क्वार्टर भी इसी इलाके में स्थित हैं, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

You may have missed