जमशेदपुर-उड़ीसा मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य, हादसों का खतरा हर दिन बढ़ा
जमशेदपुर से उड़ीसा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क अब यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन चुकी है। जुगसलाई के संकट सिंह पेट्रोल पंप से लेकर खासमहल गोलपहाड़ी मोड़ तक का सड़क मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे बरसात में और भी खतरनाक हो गए हैं।
सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहन पलटने और हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।स्थानीय लोगों और नेताओं का आक्रोशस्थानीय निवासियों का कहना है कि वे हर दिन डर के साए में सफर करते हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता भारत सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि त्योहार नजदीक हैं और लोग रोज घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी चौंकाने वाली है।प्रशासनिक लापरवाही पर सवालसबसे हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं। रेलवे अधिकारियों के क्वार्टर भी इसी इलाके में स्थित हैं, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
