Jamshedpur Purv Sainik Seva Parishad New Committee : बृजकिशोर सिंह अध्यक्ष व सुशील सिंह बने महामंत्री
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक बैठक में नई जिला समिति का गठन
जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, की वार्षिक आम बैठक रविवार को बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में बृजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत देश के वीर शहीदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. बैठक में पूर्व जिला समिति ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों और आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया.
इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह और दिनेश सिंह ने संगठन की भूमिका और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के प्रयासों पर अपने विचार रखे. सदस्यों के सुझावों के आधार पर नई जिला समिति के गठन हेतु पुरानी समिति को भंग कर दिया गया. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राजीव रंजन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिनके नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई.
नई जिला समिति का गठन इस प्रकार है
अध्यक्ष-बृजकिशोर सिंह, महामंत्री-सुशील कुमार सिंह, संयोजक-राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष-मिथिलेश कुमार सिंह. उपाध्यक्ष-डॉ. कमल कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार दास, हंसराज सिंह व विद्यानंद गिरी. संयुक्त सचिव-दिनेश कुमार सिंह व अभय सिंह. सह कोषाध्यक्ष-मनोज ठाकुर. मीडिया प्रभारी-हरेंदु शर्मा.
इसके अलावा संगठन के मार्गदर्शन हेतु एक मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें रमेश कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रमा सिंह, कोमल दुबे, सतनाम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव और महेश चंद्र प्रसाद को शामिल किया गया. संगठन के बेहतर संचालन के लिए जिले को 8 मंडलों में विभाजित कर उनके संयोजक एवं सह-संयोजक भी नियुक्त किए गए. बैठक में सैकड़ों पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही.

