February 11, 2026

Jamshedpur Savan Mahotsav : हिंदुस्तान मित्र मंडल में सावन महोत्सव 26 को, श्रद्धा और संगीत का संगम‚भक्तों के लिए विशेष आयोजन

4cf03fe7d7d30cbe8d5c0505a35faa24

सर्च न्यूज़ सच के साथ : जमशेदपुर- हिंदुस्तान मित्र मंडल युवा विंग के तत्वावधान में 26 जुलाई को भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में इस बार भी श्रद्धा, भक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजेगी। सा ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें आकर्षक विद्युत सजावट, बाबा बर्फानी रूपी शिवलिंग और बाल कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे। हिंदुस्तान मित्र मंडल क्लब में शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। रात्रि 8 बजे से भोग-प्रसाद की व्यवस्था की गई है।