June 27, 2026

Jamshedpur Sopodera murder case:जमशेदपुर सोपोडेरा हत्याकांड: शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने की थी किशोरी की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Screenshot_20260511_205206_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक किशोरी का शव बरामद हुआ था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सोनू कर्मकार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिरसानगर जोन नंबर-2 का रहने वाला है।

हत्या की वजह: सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतका और आरोपी सोनू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। किशोरी लगातार सोनू पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर आरोपी ने स्कूल परिसर में ही गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को 12 घंटे के भीतर धर दबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया