जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष सुखदेव महतो, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं स्वागत भाषण से हुई. विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय में कार्यरत सभी सह कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उनके परिश्रम और समर्पण की प्रशंसा की. शिक्षिका पायल सिंह ने मजदूरों की महिमा का बखान किया. साथ ही छात्रों ने कविता, भाषण एवं नाटिका के माध्यम से मजदूरों के जीवन और उनके संघर्ष को प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.