June 16, 2026

Jamshedpur Mazdoor Prakosth Ne Safaikarmion Ko Diya Lunch Box : मज़दूर प्रकोष्ठ ने सफाईकर्मियों को प्रदान किया लंच बॉक्स

IMG-20260501-WA0011

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विधायक सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ प्रतिनिधि अमित शर्मा के नेतृत्व में कदमा, शास्त्रीनगर, ब्लॉक नं. 4 स्थित डिपो में मजदूरों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर 45 सफाईकर्मियों को हॉट-पॉट लंच बॉक्स भेंट स्वरूप दी गयी. साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया. अमित शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी प्रतिदिन कठिन परिश्रम कर सफाई व्यवस्था को कायम रखते हैं. इनके द्वारा किया जानेवाला कार्य अनुकरणीय है. उपहार पाकर सफाईकर्मियों में खुशी देखी गयी.
इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, शेषनाथ पाठक, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, कदमा मंडल अध्यक्ष तारक मुखर्जी, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भूमिज, महिला महानगर अध्यक्ष उषा यादव आदि उपस्थित थे.

You may have missed