जमशेदपुर : एग्रिको में छत्तीसगढ़ी जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए राम वचन ठाकुर, महासचिव ओम प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू एवं गिरधारी लाल, सचिव देवेंद्र कुमार साहू तथा कोषाध्यक्ष राज कुमार सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लालू राम साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम समर्पण और ऊर्जा के साथ समाज के विकास के लिए कार्य करे तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़े. साथ ही उन्होंने नई समिति को विधिवत कार्यभार सौंपा. अध्यक्ष राम वचन ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संरक्षित करते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है. समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं जमशेदपुर के कई गणमान्य छत्तीसगढ़ी समाज के सदस्य उपस्थित रहे जिसमे लालू राम साहू, हेमंत कुमार, ललित जंघेल, अम्बे ठाकुर, सीमा साहू, विजय कुमार साहू, गिरधारी लाल, ओम प्रकाश साहू, देवेंद्र साहू, राज कुमार सिन्हा, भुनेश्वर प्रसाद साहू, रामचंद्र प्रसाद, पूरण, परमेश्वर साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.