June 18, 2026

JAMSHEDPUR: सरकार योगा एकेडमी का निःशुल्क योग शिविर 21 को शास्त्रीनगर जॉगर्स पार्क में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा आयोजन, योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

IMG-20260618-WA0013

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को सरकार योगा एकेडमी की ओर से कदमा शास्त्रीनगर स्थित जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स एकेडमी में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने में शहीद निर्मल सेवा सदन का भी सहयोग प्राप्त होगा. प्रातः 5 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होनेवाले इस विशेष योग शिविर में शहर के सभी आयु वर्ग के लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा. शिविर में सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार तथा अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक स्मिकी सरकार प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराएंगे. साथ ही वे योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने तथा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, मोटापा जैसी अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी देंगे.अंशु सरकार ने बताया कि उक्त आयोजन को लेकर एकेडमी में प्रतिदिन विशेष तैयारियां की जा रही है. शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. योग के प्रति लोगों की रुचि और जिज्ञासा बढ़ाने के लिए आयोजन स्थल पर ‘योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे. इसमें योग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके अलावा योग शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.

You may have missed