June 18, 2026

झारखंड के चाईबासा एसीसी सीमेंट वर्क्स को 80 साल बाद बंद करने की घोषणा, 1600 मजदूर परेशान

Screenshot_20260618_223830_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित ऐतिहासिक चाईबासा सीमेंट वर्क्स (ACC Limited) को स्थायी रूप से बंद करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह संयंत्र 16 अगस्त 2026 से पूरी तरह से बंद हो जाएगा। यह फैसला औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के तहत लिया गया है, जिसकी सूचना केंद्र सरकार को भी दे दी गई है।

संयंत्र बंद होने का मुख्य कारण कच्चे माल (चूना पत्थर) की कमी, पुरानी मशीनरी और उत्पादन की उच्च लागत को बताया गया है। प्रबंधन के अनुसार, स्थानीय खदानों में भंडार लगभग समाप्त हो चुका है और क्लिंकर उत्पादन की लागत अब आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं रह गई है। यह संयंत्र करीब 80 साल पुराना है और इसकी स्थापना वर्ष 1946 में हुई थी।इस फैसले से लगभग 1,600 श्रमिकों की आजीविका पर सीधा संकट मंडरा रहा है। इनमें 74 स्थायी कर्मचारी शामिल हैं जिनकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी, जबकि करीब 1,500 ठेका मजदूर पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। इसके अलावा, स्थानीय ट्रेड यूनियनों और मजदूरों के बीच भारी निराशा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

संयंत्र की बंदी का असर केवल कामगारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी लगभग 50,000 की आबादी प्रभावित होगी। झींकपानी और आसपास के दर्जनों गांवों की अर्थव्यवस्था इसी संयंत्र पर टिकी थी। स्थानीय दुकानदारों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यापारियों के सामने भी अब जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

You may have missed