April 8, 2026

Jamshedpur TMH Me Mehandi Ke Parivar Se Mulakat : अपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना

IMG-20260408-WA0005

पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे अस्पताल, मानगो मेयर भी थीं साथ

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचनेवाले एक गरीब परिवार के साथ घटित अमानवीय घटना की सूचना प्राप्त होते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मेयर सुधा गुप्ता के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इलाजरत मेहंदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि पीड़िता को हर संभव बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके.
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने तुरंत एसएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर मामले में संलिप्त सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करनेवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास कायम रहे. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया.
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, बेटी को इंसाफ मिले और अपराधियों को कठोर सजा मिलना चाहिए.

hemkund-public-school

You may have missed