March 29, 2026

जदयू : लोगों को संगठन के साथ जोडऩे को बनी रणनीति

IMG-20251207-WA0002

कदमा के रामजनमनगर में बैठक, कार्यकर्ताओं के घर-घर तक पहुंच बनाने की पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को स्टेट्समैन बताते हुए उनके त्याग, संघर्ष, समर्पण और संवेदनशीलता से प्रेरणा लेने की अपील की. कदमा के रामजनम नगर स्थित सामुदायिक भवन में जदयू की बैठक में ये उद्गार प्रकट किये गये. बैठक की अध्यक्षता जदयू के कदमा थाना के अध्यक्ष तारक मुखर्जी ने की. जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का विस्तार जरूरी है. इसके लिए हमें अपने कार्यकर्ताओं को दायित्व देना होगा. एक-एक कार्यकर्ता के निवास स्थान पर 15-20 दिन के अंदर छोटी-छोटी बैठकें होती रहेंगी तो कार्यकर्ताओं का मिलना-जुलना होता रहेगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा, तभी लोग आपके साथ जुड़ते चले जाएंगे. जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने मंडल अध्यक्ष से कहा कि वे कमेटी का जल्द से जल्द विस्तार करें.
जदयू के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार हो रहा है, इसे और तेज किया जाएगा. कदमा क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. कहा कि कदमा क्षेत्र में प्रशासन वाहन जांच के नाम पर धन उगाही कर रहा है, इसका विधिसम्मत तरीके से जोरदार विरोध करना होगा. शेषनाथ पाठक ने कहा कि विधायक सरयू राय के प्रति जनता में जो सोच है, उसे और सकारात्मक रुप से लेकर आगे बढऩा है और जनसमस्याओं का निराकरण करना है. समस्याओं का समाधान हमारी उच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए. बैठक का संचालन रविशंकर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन माधव सिंह ने किया. मौके पर 15 लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में मनोज सिंह, दिनेश सिंह, अजीत कुमार सिंह, शंपा दास, राजीव निवास, मुकेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed