JMM’s SIR training program pledges to ensure not a single voter is left out: “हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झामुमो का SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम, एक भी वोटर छूटने न देने का संकल्प”
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड: आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं माननीय सांसदों-विधायकों के साथ SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
“हेमंत सोरेन ने कहा-“
सभी साथियों से आग्रह—हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें।यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है। जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं।एक भी वोटर छूटे नहीं।
इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग और पदाधिकारी उपलब्ध थे:
विजय हांसदा (राजमहल सांसद)।झामुमो के जिला पदाधिकारी, माननीय सांसद और विधायक।
राज्य के 12 जिलों से आए संगठन के चुनिंदा पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता। (इनमें साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामतारा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिले के कार्यकर्ता शामिल थे)।
